अनूपपुर: नाबालिगों को शराब बिक्री का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल
अनूपपुर जिला मुख्यालय के अमरकंटक तिराहा स्थित शराब दुकान से कथित तौर पर नाबालिग बच्चों को शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शराब दुकान के संचालन और आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले को लेकर लोगों ने जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।