पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पटना एयरपोर्ट पर कहा- विपक्ष 2005 के पहले के अपने काले दिन को झुठलाना चाहता है
बिहार में आए दिन हो रहे अपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष के द्वारा बिहार में प्रतिरोध मार्च निकाला जा रहा है। इसे लेकर जब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो लोग 2005 के पहले के अपने काले दिन को झुठलाना चाहता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता जानती है कि 2005 के पहले उनके क्या कारनामे थे।