उदवंत नगर: सोनपुरा मुख्य मार्ग पर जमा पानी को पुलिस ने निकलवाया
सोनपुरा पंचायत की मुख्य सड़क पर वर्षा का पानी जमा होने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोनपुरा के ग्रामीणों ने बताया कि जैतपुर के असामाजिक तत्वों द्वारा जान-बूझकर यह समस्या उतपन्न करवायी जाती है। पानी निकासी के मार्ग को अवरुद्ध कर दिया जाता है। इस कारण यह समस्या बनी रहती है। सोनपुरा के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।