बहराइच: शहर मे यातायात नियमों का उलंघन करने पर थार सहित चार वाहन सीज़ यातायात पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही 6 ऑटो व ई-रिक्शा भी सीज़
शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के उद्देश्य से और सड़क दुर्घटना में कमी लाए जाने के उद्देश्य से रविवार को भी विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस टीम द्वारा प्रेशर हार्नवा क्षमता से अधिक लाइट लगाए जाने पर एक थार और क्षमता से अधिक सवारी और समान लगा हुआ पाए जाने पर एक टैक्सी वाहन को सीज़ किया गया है जबकि 6 ऑटो ई-रिक्शा भी सीज किए गए हैं।