मिली जानकारी के अनुसार कदवाया पुलिस को मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कदवाया में हायर सेकेंडरी स्कूल के पास कोई व्यक्ति हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब बेच रहा है उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से कदवाया निवासी नवल सिंह उम्र 45 वर्ष को कच्ची शराब बेचते पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।