जसवंतनगर: मोहल्ला शीश ग्रान में तेज आंधी से गिरी 100 वर्ष पुरानी इमली, दो कारें हुईं क्षतिग्रस्त
आई तेज आंधी-बारिश में जसवंतनगर के मोहल्ला शीश ग्राउंड स्थित मस्जिद के पास चौक में खड़ा करीब 100 वर्ष पुराना विशाल इमली का पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर कदीर सिद्दीकी की टाटा टिगोर, मोमिन सिद्दीकी की सेंट्रो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। तेज हवा से वहां स्थित लगभग 150 वर्ष पुराना ऐतिहासिक कुआं और पिलरों पर बनी छतरीनुमा संरचना भी गिर गई।