राजनांदगांव: चिखली चौक पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करते 2 आरोपियों पर की कार्रवाई
राजनांदगांव के चिखली चौकी पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करते 2 आरोपियों पर कार्रवाई की है।आगामी होली त्योहार,लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी के तहत 2 आरोपियों को पकड़ा गया है,जिनके पास से 4.14 लीटर अवैध शराब और बिक्री रकम 490 रूपये बरामद कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।