झांसी: वर्ल्ड बैंक सपोर्ट मिशन के अंतर्गत वर्ल्ड बैंक और भारत सरकार की टीम ने बबीना की ग्राम पंचायत ढिकौली में किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Dec 17, 2024 जनपद झाँसी में मंगलवार समय करीब 3:30 बजे वर्ल्ड बैंक एवं भारत सरकार की टीम ने वर्ल्ड बैंक सपोर्ट मिशन के अंतर्गत अटल भूजल योजना के गांव में बनी जल संरचनाओं का निरीक्षण कर, हो रहे कार्यों की समीक्षा की। टीम ने विकास खण्ड बबीना की ग्राम पंचायत ढिकौली में नव निर्मित रेन वाटर हार्वेटिंग, चैकडेम एवं अमृत सरोवर का अवलोकन किया।