दुधि: अनपरा में वेतन भुगतान न होने पर सफाई कर्मियों का हंगामा, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था
आदर्श नगर पंचायत अनपरा में वेतन भुगतान को लेकर सफाई कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे महावीर चौक पर नाराज सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए घंटों तक सफाई कार्य पूरी तरह ठप कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया।कर्मचारियों के आंदोलन से नगर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही।