पांकी: लोहरसी चट्टी में नशा मुक्ति एवं अफीम उन्मूलन जागरूकता अभियान, लोगों ने ली अफीम खेती नहीं करने की शपथ
Panki, Palamu | Jun 17, 2026 पिपराटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरसी चट्टी में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान एवं अवैध अफीम खेती उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे और अवैध अफीम खेती के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।