फिरोज़ाबाद: रामनगर पुलिस चौकी के पास बुलेट बाइक से पटाखा फोड़कर भोकाल दिखाने पर ₹12,500 का चालान काटा गया
फ़िरोज़ाबाद के थाना लाइनपार पुलिस ने सोमवार की सुवह भोकाल दिखाने वाले बाइकर्स पर बड़ी कार्यवाही की है।राम नगर पुलिस चौकी के पास मॉडिफाड बुलेट बाइक से पटाखा फोड़कर भोकाल दिखाने वाले अंशुल नामक आरोपी को अरेस्ट किया है। साथ ही बुलेट बाइक का ₹12500/- का चालान काटा और धारा 207 के तहत बाइक को सीज किया है।