चंदौसी: गांव मानिकपुर नरौली में सड़क किनारे पसरी गंदगी और नालियों में कीचड़ से ग्रामीण परेशान
ग्राम पंचायत मानकपुर नरौली में जलभराव और पसरी गंदगी की समस्या ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। गांव की गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे हर समय कीचड़ और बदबू का माहौल बना रहता है। हालात इतने खराब हैं कि छोटे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना इसी गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है