पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के हरेपा गांव निवासी सुनील साव के 22 वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार का शव उंटारी रोड थाना क्षेत्र के मुरमा गांव में कुएं से बरामद हुआ। वह अपने परिजनों के साथ बहन के घर गया था। रात में खाना खाकर घर से बाहर निकला था। अंधेरा होने के कारण कुएं में गिर गया।