मऊरानीपुर: स्यावनी खुर्द में बंद कमरे से मिली युवक की लाश, पत्नी ने दरवाजा खुलवाया तो फंदे पर झूल रहा था पति; जांच में जुटी पुलिस
झांसी के मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम स्यावनी खुर्द में 30 वर्षीय युवक दीपक यादव ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर रानीपुर चौकी पुलिस और डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी