डौंडीलोहारा क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुरामी बांध के पीछे जंगल के भीतर से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने झाड़ियों के बीच में महिला की लाश बरामद की।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला का शव 7 दिन से अधिक पुराना हो सकता है।