पीपलदा: स्टेट हाइवे 70 कोटा श्योपुर मार्ग पार्वती नदी की पुलिया पर पानी आने से बन्द यात्रियों को हो रही परेशानी
Pipalda, Kota | Aug 6, 2024 जिले का कोटा श्योपुर स्टेट हाइवे 70 आज पांचवे दिन भी पार्वती नदी की पुलिया पर पानी होने के चलते बंद है। खातोली क़स्बे के निकट पार्वती नदी के इस पुल पर 5 दिन से पानी होने के चलते सभी वाहन मांगरोल होकर निकल रहे है। वही खातोली की झरेर पुलिया चंबल नदी पर पानी होने से सवाईमाधोपुर मार्ग भी बन्द है।मध्यप्रदेश में लगातार बारिश से सभी नदी नाले यहां उफान पर है।