मथुरा: मथुरा में रफ्तार का कहर, ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
फरह थाना क्षेत्र में रफ़्तार के कहर ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं। बुधवार की रात ड्यूटी से अपने गांव लौट रहे एक 21 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।