जज कोठी मोड़ के समीप राज नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला के परिजन घटना के बाद जमकर हंगामा किया। मौके पर नवादा थाना के पुलिस पहुंची और जैसे तैसे परिजनों को शांत कराई और मृत महिला के शव का सदर में पोस्टमार्टम कराई। एनेस्थीसिया का इंजेक्शन देने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और जैसे ही प्रसव हुआ वैसे ही मौत हो गई।