जैसलमेर: बाड़मेर रोड स्थित गोविंदसर मंदिर के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल, चालक मौके से फरार
गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे बाड़मेर रोड स्थित गोविंदसर मंदिर के पास ट्रैक्टर ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे नारायण दान की मौत हो गई, वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया , सूचना के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जप्त कर लिया है ।