समस्तीपुर: शहर में महागठबंधन के छात्र संगठनों ने बीपीएससी परीक्षा और अन्य मांगों को लेकर विरोध मार्च निकाला
समस्तीपुर महागठबंधन से जुड़े दलों के छात्र युवा संगठनों के द्वारा सोमवार लगभग 3:00 बजे के आसपास बीपीएससी का पुनरपरीक्षा लेने छात्रों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, पटना में छात्रों पर लाठी चार्ज के दोषियों पर कार्रवाई करने पेपर लीक रोकने आदि मांगों को लेकर शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला गया।