संगरिया: पुलिस ने वार्ड एक से एक महिला को चिट्ठे के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने चिट्ठे के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार सोमवार शाम पांच बजे एस आई राजेंद्र प्रसाद ने वार्ड एक से सुमन पत्नी रमेश कुमार निवासी वार्ड एक को पकड़कर उसके पास से 8.64 ग्राम चिट्ठा बरामद किया है। पुलिस ने यह मामला एन डी पी एस एक्ट में दर्ज किया है।