अनूपगढ़: अनूपगढ़ के नगरपरिषद में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर समारोह का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का किया गया सम्मान
अनूपगढ़ नगर परिषद में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवपंजीकृत युवा, शतायु, ट्रांसजेण्डर तथा विशेष योग्यजन मतदाताओं, चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कार्मिकों और बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाईजरों को भी माल्यार्पण कर प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।