अनूपगढ़: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास संचालित रैन बसेरे का एडीजे ने किया निरीक्षण
अनूपगढ़ में बेसहारा व्यक्तियों को रैन बसेरों में दाखिल करवाने एवं वहां पर समस्त मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश डॉ. महेंद्र कुमार गोयल ने नगर परिषद की तरफ से संचालित रैन बसेरे का मंगलवार रात औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खामियों को जांच में सही पाया।