कानपुर: काकादेव में आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी
काकादेव थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर मलिन बस्ती में रहने वाले 42 वर्षीय बाबूराम ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।