कानपुर: एचएएल कंपाउंड में खाली मैदान में लगी आग, पूरे क्षेत्र में फैला धुआं
एचएएल कंपाउंड में खाली मैदान में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया।क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार रात 11:00 बजे बताया आग बुझाने के बाद क्षेत्र में धुआं फैल गया है जिससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। फायर अधिकारी ने बताया कोई जनहानि नहीं हुई है।