कानपुर: नौबस्ता में ढाई साल के मासूम का युवक ने किया अपहरण, दादा ने पीछा करके बचाया
नौबस्ता क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे एक युवक दादा के सामने उनके पौत्र को उठा ले गया। आरोपी अर्धनग्न अवस्था में था। दादा ने जैसे ही आरोपी को बच्चा ले जाते देखा पीछा किया और दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर नौबस्ता ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि राजू पाल मानसिक तौर पर बीमार रहता है उसका इलाज भी चल रहा है इधर कुछ समय से उसकी दवाई बंद है।