चंदिया: चंदिया बाजार में मत्स्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 66 किलो प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त
चंदिया बाजार में मत्स्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान 66 किलोग्राम प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जब्त की गई। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए मत्स्य आखेट, परिवहन और विक्रय पर प्रतिबंध लागू है। जब्त मछली को नगर परिषद चंदिया के सहयोग से नियमानुसार नष्ट किया गया।