चाकुलिया के आस्था के प्रमुख केंद्र नागानल बाबा मंदिर में 16 जनवरी से आयोजित होने वाले दो दिवसीय मकर महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और भक्तों के स्वागत की सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। महोत्सव के पहले दिन 16 जनवरी को समीर कुमार मोहंती द्वारा पूजा-अर्चना व हवन के साथ आयोजन का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा।