भरगामा: छात्रा का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों में पसरा मातम
गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में खजुरी की एक बीएड छात्रा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एसपीआर रोड स्थित रेड लाइट के पास तेज रफ्तार ऑटो का अगला पहिया निकल जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार छात्रा सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।