जायल: डेह गांव के निकट सड़क हादसे में दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोग हुए घायल
Jayal, Nagaur | Dec 10, 2024 जायल के डेह गांव के निकट मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ही बाइकों पर सवार चार जने घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डेह के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां पर दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें नागौर रैफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही सुरपालिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।