तरहसी: छतरपुर में बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
Tarhasi, Palamu | Oct 24, 2025 तरहसी (पलामू)। तरहसी थाना क्षेत्र के ग्राम छतरपुर टोला छेदीपुर में गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने 65 वर्षीय चन्द्रदीप भुईयां पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि चन्द्रदीप भुईयां अपने घर के पास किसी क