पुलिस विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से थाना एवं चेकिंग पॉइंट्स के लिए डायल 112 सेवा के अंतर्गत 36 नई बाइकों को शामिल किया गया। इन बाइकों का उपयोग त्वरित रिस्पॉन्स, पेट्रोलिंग एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मौके पर शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।