खरगोन में पवित्र सावन माह के दौरान रविवार को श्री क्षत्रिय सगरवंशी माली समाज द्वारा भागीरथी कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जैतापुर स्थित श्री रिद्धि सिद्धि मंदिर से शुरू हुई और लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय कर श्री मेलडेरेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।