चकिया: सैदूपुर में भव्य कलश यात्रा, रामकथा के लिए उमड़ा जनसैलाब
चकिया क्षेत्र के सैदूपुर में शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश रखकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आए। कलश यात्रा में शामिल लोगों ने शुक्रवार शाम 04 बजे को बताया कि सैदूपुर में शाम 7 बजे से रामकथा का आयोजन किया जाएगा, जिसके शुभारंभ के लिए यह कलश यात्रा निकाली गई है।