गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र स्थित बेलीपार न्यू मार्केट में शुक्रवार को अपराह करीब तीन बजे एक व्यक्ति की साइकिल में हवा भरते समय अचानक गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने की प्रक्रिया शुरू की।