चंदिया: नरवार 25 में श्रीमद् भागवत कथा की गूंज, कृष्ण जन्म से कंस वध तक का हुआ भावपूर्ण वर्णन, विधायक ने सुनी कथा
Chandia, Umaria | Apr 19, 2026 उमरिया जिले के नरवार 25 में दुबे परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भक्ति की रसधारा प्रवाहित हो रही है। कथा के पांचवें दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर कंस वध तक की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। व्यास पीठ से भागवताचार्य पं. मानवेंद्र जी ने कहा कि धर्म की स्थापना के लिए प्रभु समय-समय पर विभिन्न स्वरूपों में अवतार लेते हैं।