बिजौलिया: बिजौलिया में बार काउंसिल चुनाव में 62 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
बिजौलिया सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार को बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। सुबह 10 बजे शुरू हुए मतदान में 62 अधिवक्ताओं ने बैलेट पेपर से वोट डाले। एसडीएम अजीत सिंह राठौर की देखरेख में प्रक्रिया निष्पक्ष रही। कानून व्यवस्था के लिए एसएचओ स्वागत पांड्या सहित पुलिस बल तैनात रहा।