सिरोंज: UPSC में चयनित सिरोंज निवासी आदित्य जैन का एसपी ने किया सम्मान
"विदिशा पुलिस ने यूपीएससी में चयनित आदित्य जैन को दी बधाई – एसपी रोहित काशवानी ने कहा, 'यह जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है"* विदिशा जिले के सिरोंज निवासी आदित्य जैन, पुत्र श्री राकेश कुमार जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 561वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।