सिरोंज: यूपीएससी परीक्षा में चयनित आदित्य जैन का सिरोंज में स्वागत, नगर पालिका ने किया सम्मान
यूपीएससी परीक्षा में चयनित होने के बाद पहली बार सिरोंज आए आदित्य जैन का नगर पालिका प्रबंधन ने स्वागत किया। शहर के युवा आदित्य जैन ने यूपीएससी परीक्षा 2004 में 561वीं रैंक हासिल की है। सफलता हासिल करने के बाद वे पहली बार सिरोंज आए। उनके आगमन की जानकारी लगते ही नपा कार्यालय में सीएमओ रामप्रकाश साहू ने उनके स्वागत और सम्मान किया।