सिरोंज: ट्यूबवेल खनन पर रोक से नाराज किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गर्मी के मौसम में ट्यूबवेल खनन पर रोक लगाने से नाराज किसानों ने एसडीएम हर्षल चौधरी को एक ज्ञापन सौंपा। किसान नेता सुरेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे किसानों ने बताया कि प्रशासन द्वारा सम्पूर्ण विदिशा जिले में ट्यूबवेल खनन पर रोक लगा दी गई है।