दिल्ली में एक बहुमंजिला रेस्टोरेंट भवन में हुई भीषण आग की घटना के बाद विदिशा नगर पालिका भी एक्शन मोड में आ गई है। गुरुवार दोपहर 1 बजे नगर पालिका ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग सेंटर, शॉपिंग मॉल और अन्य बहुमंजिला इमारतों को नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी मांगी है।