बरेली: हाफिजगंज क्षेत्र के गुलाब नगर के रहने वाले युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
ऑफिस में थाना क्षेत्र के गुलाब नगर के रहने वाले युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।