बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा रहने वाले मां बेटे के साथ हुई ठगी
फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले मां बेटे ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने पड़ोसी व्यक्ति पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। थाना पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। एसएसपी बरेली ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।