बरेली: संजय नगर में दबंगों ने युवक को लाठी डंडों और लोहे की राड से जमकर पीटा वीडियो हुआ वायरल
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। लाठी डंडों और लोहे की राड से युवक को पीटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।