मेराल: मेराल के करकोमा गांव में नम आंखों से इकलौते इंजीनियर बेटे को मुखाग्नि देने को मजबूर हुए पिता
मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव निवासी जयप्रकाश तिवारी ने सोमवार को अपने इकलौते पुत्र, युवा इंजीनियर आयुष तिवारी को भारी मन और नम आंखों से मुखाग्नि दी। बेटे की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, जबकि गांव में भी मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रविवार को आयुष तिवारी अपने तीन-चार दोस्तों के साथ लातेहार जिले के सुग्गाबांध फॉल घूमने गए