मल्हारगढ़: 400 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में मल्हारगढ़ पुलिस ने एक और आरोपी गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू की
मल्हारगढ़ पुलिस ने 400 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामदगी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है,5 जून को पकड़े गए आरोपी मोहम्मद असफाक उर्फ समीर से पूछताछ के दौरान प्रतापगढ़ जिले के गोवर्धनपुरा निवासी अमीर हमजा उर्फ गड्डु लाला का नाम सामने आया था,पुलिस ने उसे 7 जून को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है,