दरभंगा: पत्रकारों की सुरक्षा व निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़क पर उतरे पत्रकार, पैदल मार्च निकाल DM और DIG को सौंपा ज्ञापन
पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज हो रहे मामलों, गिरफ्तारी की बढ़ती घटनाओं तथा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार को दिन के 11.30 दरभंगा के पत्रकारों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं मिथिला प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मनोज कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा।