Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

श्योपुर: श्योपुर में पत्नी-बच्चों को बेसहारा छोड़ना गैर-कानूनी, दोषी को समाज का समर्थन नहीं: शहरकाज़ी।

Sheopur, Sheopur | Jun 18, 2026

MORE NEWS

#श्योपुर-/ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कन्याशाला स्कूल प्रांगण विजयपुर में शिक्षा विभाग द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया l 

इस अवसर पर नगरपरिषद विजयपुर के अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, बीईओ श्री अशोक दंडोतिया, सीईओ जनपद श्री दीपक धाकड़ सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर सामूहिक योगाभ्यास किया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

#श्योपुर-/ वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत के मुख्य आतिथ्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कन्याशाला स्कूल प्रांगण विजयपुर में शिक्षा विभाग द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस अवसर पर नगरपरिषद विजयपुर के अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शुभम मुदगल, बीईओ श्री अशोक दंडोतिया, सीईओ जनपद श्री दीपक धाकड़ सहित अन्य अधिकारी जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर सामूहिक योगाभ्यास किया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सीएससी अटल सेवा केंद्रों में योग शिविरों का आयोजन
------
#श्योपुर-/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्योपुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में संचालित सीएससी अटल सेवा केंद्रों पर वीएलई द्वारा योग शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।

कार्यक्रम के दौरान सीएससी वीएलई द्वारा ग्रामीणों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, बीमा सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, पेंशन योजनाएं, टेली-लॉ, ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास, पैन कार्ड, आधार सेवाएं, डिजीपे एवं अन्य शासकीय सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया।

जिलेभर में आयोजित इन योग शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सीएससी अटल सेवा केंद्रों में योग शिविरों का आयोजन ------ #श्योपुर-/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्योपुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में संचालित सीएससी अटल सेवा केंद्रों पर वीएलई द्वारा योग शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों तथा जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सरपंच, सचिव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। कार्यक्रम के दौरान सीएससी वीएलई द्वारा ग्रामीणों को कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। ग्रामीणों को आयुष्मान भारत योजना, बीमा सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, पेंशन योजनाएं, टेली-लॉ, ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास, पैन कार्ड, आधार सेवाएं, डिजीपे एवं अन्य शासकीय सेवाओं के संबंध में जागरूक किया गया। जिलेभर में आयोजित इन योग शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता, डिजिटल सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग करने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में साप्ताहिक योग अभियान सम्पन्न
-----
#श्योपुर-/ माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में साप्ताहिक योग अभियान (15 जून से दिनांक 22 जून तक) जिला कारागार, श्योपुर व उप-कारागार विजयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

जिला जेल श्योपुर अंतर्गत अभियान के शुभारंभ अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित बंदीजन को योग की महत्वता के बारे में बताते हुये अवगत कराया कि योग स्वास्थ्य शरीर के लिये बेहद जरूरी है इससे हमारे शरीर में ऊर्जा की भी बढोत्तरी होती है व शरीर से कई बीमारियों का नाश भी होता है।

साप्ताहिक योग शिविर में ऑनलाईन माध्यम से जबलपुर से सम्मिलित योगा शिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के योग आसन जैसे भस्त्रिका, कपाल भाती. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, बटर फ्लाई शीर्षासन, सूर्य नमस्कार व नमो ध्यानम इत्यादि करवाये गये। इस अवसर पर दिनांक 15 जून से 21 जून तक जिला कारागार, श्योपुर में लगभग 80-85 बंदीगण एवं उप-कारागार विजयपुर अंतर्गत लगभग 20-25 बंदीगण एवं स्टॉफ द्वारा प्रतिदिवस योगाभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त किया गया।

उक्त सम्पूर्ण अभियान में माननीय विशेष न्यायाधीश, अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जेल अधीक्षक, कारागार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा भी निरंतर योगाभ्यास किया गया।

इसी अनुक्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय श्योपुर परिसर में भी माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग शिक्षक द्वारा जिला स्थापना पर पदस्थ न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, जिला न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण को सामूहिक रूप से योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया गया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में साप्ताहिक योग अभियान सम्पन्न ----- #श्योपुर-/ माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के दिशा-निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के परिप्रेक्ष्य में साप्ताहिक योग अभियान (15 जून से दिनांक 22 जून तक) जिला कारागार, श्योपुर व उप-कारागार विजयपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिला जेल श्योपुर अंतर्गत अभियान के शुभारंभ अवसर पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा उपस्थित बंदीजन को योग की महत्वता के बारे में बताते हुये अवगत कराया कि योग स्वास्थ्य शरीर के लिये बेहद जरूरी है इससे हमारे शरीर में ऊर्जा की भी बढोत्तरी होती है व शरीर से कई बीमारियों का नाश भी होता है। साप्ताहिक योग शिविर में ऑनलाईन माध्यम से जबलपुर से सम्मिलित योगा शिक्षक द्वारा विभिन्न प्रकार के योग आसन जैसे भस्त्रिका, कपाल भाती. अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, बटर फ्लाई शीर्षासन, सूर्य नमस्कार व नमो ध्यानम इत्यादि करवाये गये। इस अवसर पर दिनांक 15 जून से 21 जून तक जिला कारागार, श्योपुर में लगभग 80-85 बंदीगण एवं उप-कारागार विजयपुर अंतर्गत लगभग 20-25 बंदीगण एवं स्टॉफ द्वारा प्रतिदिवस योगाभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक लाभ प्राप्त किया गया। उक्त सम्पूर्ण अभियान में माननीय विशेष न्यायाधीश, अन्य न्यायाधीशगण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जेल अधीक्षक, कारागार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण व कर्मचारीगण द्वारा भी निरंतर योगाभ्यास किया गया। इसी अनुक्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय श्योपुर परिसर में भी माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कपिल मेहता के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग शिक्षक द्वारा जिला स्थापना पर पदस्थ न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष, जिला न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण को सामूहिक रूप से योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया गया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित 
------
#श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विजयपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस अवसर पर सभी अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविन्द किरार ने सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराने के साथ योग के महत्त्व पर प्रकाश ड़ालते हुए सभी को बताया की योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ सकारात्मक सोच एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित ------ #श्योपुर-/ कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विजयपुर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारीगण, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविन्द किरार ने सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को योगाभ्यास कराने के साथ योग के महत्त्व पर प्रकाश ड़ालते हुए सभी को बताया की योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो हमें शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों की रोकथाम के साथ-साथ सकारात्मक सोच एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा का संदेश
------
#श्योपुर-/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय श्योपुर के एनआरसी परिसर में प्रातःकाल सामूहिक योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विंगों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ योग की महत्वपूर्ण श्रृंखला सूर्य नमस्कार से किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसके पश्चात विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्ट्रेचिंग अभ्यास कराए गए। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल, पैथोलॉजिस्ट डॉ.आर.बी.गोयल , आर.एम.ओ.डॉ.गजेंद्र सिंह धाकड़ एवं सहायक प्रबंधक सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, डेंटिस्ट, सुपरवाइजर, रेडियोग्राफर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रेडियोग्राफर श्री गजेन्द्र सिंह चौबे एवं एएनएम सोनाली सक्सेना द्वारा योग के विभिन्न आसनों का विधिवत प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे व्यस्त एवं तनावपूर्ण कार्यस्थल पर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

अंत में सभी ने “स्वस्थ कर्मचारी, स्वस्थ अस्पताल, उत्कृष्ट सेवा” के संकल्प के साथ नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया।
-
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Ayush, Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#sheopur

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला चिकित्सालय में सामूहिक योगाभ्यास, स्वास्थ्य एवं ऊर्जा का संदेश ------ #श्योपुर-/ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय श्योपुर के एनआरसी परिसर में प्रातःकाल सामूहिक योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न विंगों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ योग की महत्वपूर्ण श्रृंखला सूर्य नमस्कार से किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इसके पश्चात विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्ट्रेचिंग अभ्यास कराए गए। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल, पैथोलॉजिस्ट डॉ.आर.बी.गोयल , आर.एम.ओ.डॉ.गजेंद्र सिंह धाकड़ एवं सहायक प्रबंधक सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, डेंटिस्ट, सुपरवाइजर, रेडियोग्राफर, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विशेष रूप से रेडियोग्राफर श्री गजेन्द्र सिंह चौबे एवं एएनएम सोनाली सक्सेना द्वारा योग के विभिन्न आसनों का विधिवत प्रशिक्षण एवं अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. एस.एन. बिंदल ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे व्यस्त एवं तनावपूर्ण कार्यस्थल पर मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंत में सभी ने “स्वस्थ कर्मचारी, स्वस्थ अस्पताल, उत्कृष्ट सेवा” के संकल्प के साथ नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया। - CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #sheopur

Sheopur, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

श्योपुर: श्योपुर में पत्नी-बच्चों को बेसहारा छोड़ना गैर-कानूनी, दोषी को समाज का समर्थन नहीं: शहरकाज़ी। - Sheopur News