कासगंज: सदर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी ने प्रेमी के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन किया
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी और उसके प्रेमी द्वारा विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर इस कदम के लिए उकसाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।