घोसी: अहियासा गांव में उधार दिए पैसे मांगने गया तो उल्टा केस में फसाने की दिया धमकी
स्थानीय थाना क्षेत्र के अहियासा गांव में उधार के पैसे मांगने गए एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के संदर्भ में जख्मी पिंटू कुमार ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति सीताराम प्रसाद के द्वारा अपनी बेटी के शादी को लेकर उनसे 300000 रुपए उधार लिए थे। काफी दिन भी जाने के बाद जब उनके द्वारा पैसे की मांग की गई तो उल्टा गाली गलौज करने लगा।